हनी सिंह....यो-यो हनी सिंह

हिरदेश सिंह....हनी सिंह.... यो-यो हनी सिंह।एक समय था जब बिना हनी के गानों के बॉलीवुड की फिल्में मानो अधूरी सी रहती थी।मैं पाँचवी-छठवी कक्षा में पढ़ता था जब हर एक गली में 2-4 लड़के हनी सिंह का हेयर स्टाइल कॉपी कर खुद को मुहल्ले का हनी सिंह घोषित कर देते थे।वैसे ये नाम उन्हें खुद से नही बल्कि मुहल्ले के लोग ही दे देते थे।दरअसल वो हेयर स्टाइल ही हनी सिंह के नाम से जाना जाता था।लोकप्रियता तो इस कदर थी कि चाहे कोई गाने सुने या ना सुने लेकिन ज्यादे स्टाइल मारने वाले लड़के को एक बार हनी सिंह ज़रूर बुला देता था।उस समय मोबाइल के प्लेलिस्ट में 'ब्लू आईस' से लेकर 'डोप-शोप' और 'ब्रेकअप पार्टी' सबसे पहले होते थे।युवा अब अजय देवगन के बड़े-बड़े बालो को पीछे छोड़कर हनी के साथ आगे बढ़ रहे थे।हम सब 'ब्राउन रंग' को अपना रंग समझ ही रहे थे कि 'लुंगी डाँस' ने सबको नचा दिया।'चार बोतल वोडका' का नशा अभी उतरा भी नही था कि 'वन बोतल डाउन' ने अपने गिरफ्त में ले लिया।कभी 'सुपर मैन' बन के नचाता रहा तो कभी 'देसी कलाकार'।अचानक 'धीरे-धीरे' हनी गायब हो गया।बहुत तरह की खबरे चली।सालों तक इंतेजार होता रहा।नए रैपर आ गए थे लेकिन हनी के आवाज़ का लाखों युवा बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे।
सालो बाद हनी वापस आया तो फैन्स ने भी दिल खोलकर उसका स्वागत किया।ऐसा लगा जैसे हिप-हॉप का बादशाह फिर से वापस आ गया हो।

हनी को अगर इंडियन रैप फॉरमेट का फ़ादर कहा जाए तो मुझे नही लगता कि किसी को कोई दिक्कत होनी चाहिए।शायद हनी नही होता तो आज म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम गुमनामी में ज़िन्दगी बीता रहे होते।खैर वक़्त बुरा रहा हो या अच्छा हनी सिंह दिलो पे राज करता था और आगे भी करता रहेगा।जब भी रैप की बात होगी तो हनी सिंह सबसे पहले याद किया जाएगा।
कुछ दिन पहले हनी सिंह का जन्मदिन था।लिखने का मन तो उसी दिन था लेकिन समय नही मिल पाया।यो-यो हनी सिंह कोई नाम नही बल्कि एक भावना है जो दुनिया मे जब तक म्यूजिक रहेगा तब तक जाना जाएगा।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

College वाला लड़का!

Journey of Patliputra to Patna: History

गोरखनाथ मंदिर-नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा मठ