गोरखनाथ मंदिर-नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा मठ


गुरु गोरक्षनाथ और गोरखपुर मंदिर-गुरु गोरक्षनाथ को भगवान शिव का अवतार माना जाता है।गोरखपुर मंदिर पुरे संसार में भगवान शिव के भक्तो के बीच काफी लोकप्रिय है।इस मंदिर में नेपाल तथा अन्य कई और दूसरे देशों से भक्त आते है।इस मंदिर का इतिहास बहुत ही पुराना है।
   माना जाता है कि गोरखपुर एक वन क्षेत्र था जिसे गुरु गोरक्षनाथ ने अपनी तपोभूमि बनाई और यही से पूरे विशव में नाथ संप्रदाय का डंका बजवाया।कहां जाता है कि नाथ संप्रदाय के अनुयायी कई छोटे-छोटे संप्रदायों में टूट गए थे जिसे फिर से गुरु गोरक्षनाथ ने एक साथ ला के खड़ा किया।नाथ संप्रदाय के सैकड़ो मठ देश और विदेश में स्थित है तथा गोरखनाथ मंदिर इन सभी मठों का केंद्र है।

गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेले के दौरान

खिचड़ी का मेला-गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी के मेले का अपना अलग महत्व है।खिचड़ी के समय यहां पुरे एक महीने तक मेला लगा रहता है।देश के कोने-कोने से श्रद्धालु खिचड़ी चढाने के लिए गोरखपुर आते है।भक्तो का मानना है कि खिचड़ी चढ़ाने से पुण्य मिलता है और कष्ठ से छुटकारा।इस मेले को देखने के लिये केवल देश से ही नही अपितु विदेशों से भी भक्त आते है।खासकर पड़ोसी देश नेपाल से बहुत सारे भक्त मंदिर घूमने आते है।यूं तो पूरे साल लोग मंदिर घूमने आते है लेकिन खिचड़ी के समय बहुत ही ज़्यादा मात्रा में लोग दर्शन करने आते है।
नेपाल राजघराने से मंदिर के रिश्ते-नेपाल के राजघराने के लिए यह मंदिर बड़ा महत्व रखता है।नेपाल राजघराने में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा होती है।जब तक नेपाल में राजतन्त्र था तब तक राजमुकुट में महायोगी गोरक्षनाथ का पदचिन्ह अंकित था।नेपाली मुद्रा में भी गोरक्षनाथ की प्रतीक चिन्ह देखने को मिलते है।सबसे पहले जो मंदिर का महंत होता है वह खिचड़ी चढाता है उसके बाद नेपाल राजघराने की खिचड़ी चढ़ाई जाती है उसके बाद बाकी भक्त खिचड़ी चढाते है।
गोरखनाथ मंदिर और राजनीति-गोरखपुर मंदिर का उत्तर प्रदेश की राजनीति में गहरा हस्तछेप रहा है।महंत दिग्विजयनाथ जी से लेकर महंत अवैधनाथ तक का भारतीय राजनीति में अच्छा खासा प्रभाव रहा।2017 में तो गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाये गए।
   योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते हुए

मंदिर के महंत जब मुख्यमंत्री बने तब मंदिर के लिए विशेष सुविधा भी शुरू की गयी।सुरक्षा की भी व्यवस्था दुरुस्त हो गयी और बाहर से आये श्रद्धालुओं के लिए सुविधा भी मिलने लगी।भविष्य के लिये उत्तरप्रदेश सरकार पर्यटन के लिहाज से पूरे गोरखपुर को दुरुस्त करने में लगी है इसी कड़ी में गोरखपुर को नीत नये सौगात मिल रहे है।

Follow me on Instagram-https://www.instagram.com/mohit_singh_official_/
Next blog comes soon🔜
                 Thank you

Comments

Popular posts from this blog

College वाला लड़का!

Journey of Patliputra to Patna: History