धोनी...माही....

धोनी...महेंद्र सिंह धोनी...नाम सुन के क्रिकेट प्रेमियों के दिलो की धड़कनें तेज हो जाती है।धोनी उस हीरे का नाम है जिसने टीम इंडिया को क्रिकेट जगत के सिरमौर के रूप में स्थापित किया।1983 के बाद जब वर्ल्ड कप जितने की उम्मीद समय के साथ धुँधली होती जा रही थी तब टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला है धोनी।अपने कप्तानी में टीम इंडिया को क्रिकेट जगत के हर प्रारूप का बाहुबली बनाने वाला है धोनी।मैच जितने की उम्मीद है धोनी।हार के मुँह से निकाल कर टीम को जीत दिलाने वाला सुपरमैन है धोनी।

अब हर जगह यही चर्चा है कि धोनी बहुत जल्द अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के हर प्रारूप से सन्यास लेने वाला है।सालों बाद पहली बार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेलने मैदान पे धोनी के बिना उतरेगी।शायद अब धोनी सीधे आईपीएल में ही मैदान पे दिखे।दिल की बात बोलू तो धोनी को कप्तान के रूप में देखने की आदत बन गयी थी।ऐसा नही है कि विराट अच्छा नही खेलता या फिर वो पसंद नही लेकिन दिल कप्तान के रूप में धोनी को छोड़ के किसी और को देखने के लिए तैयार ही नही होता।विराट को देख के दिल कभी वो जुड़ाव ही महसूस नही करता जो धोनी के होने से करता था।चाहे पूरा मैच देखने के लिए समय ना हो फिर भी धोनी जब बैटिंग करने आता था तब अपने आप समय मिल जाता था।धोनी की लोकप्रियता तो इस कदर थी कि अगर गाँव मे कोई लड़का गर्मी के दिन में पूरे दिन क्रिकेट खेल के घर वापस जाता था तो पापा बोलते थे कि बन गए धोनी!हर गाँव के टीम में एक धोनी होता था।हर लड़का धोनी के उस हेलीकॉप्टर शॉट को मारने की कोशिश ज़रूर करता था।
भले ही धोनी ने कप्तानी छोड़ी है लेकिन कप्तानी कभी भी धोनी को नही छोड़ सकता।जब-जब क्रिकेट जगत में महान कप्तानों की बात होगी तब-तब धोनी सबसे आगे की पंक्ति में खड़ा नज़र आएगा।
-Mohit kumar singh

Comments

Popular posts from this blog

College वाला लड़का!

Journey of Patliputra to Patna: History

गोरखनाथ मंदिर-नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा मठ