पेंटिंग,रिया और सुशान्त!आख़िर रिश्ता क्या है?

क्या किसी एक तस्वीर से किसी का हाव भाव बदल सकता है?रिया चक्रवर्ती के अनुसार सुशांत मानशिक रूप से बीमार थे।रिया ने पूछताछ में बताया है की जब वे सुशांत के साथ इटली टूर पर गयी थी तो वहाँ वे एक पुराने होटल में रुके थे।होटल करीब 600 साल पुराना है।होटल इटली के फ्लोरेंस शहर में स्थित है।रिया ने बताया की सुशान्त के आलावा इस ट्रिप पर उनके साथ शोविक भी था।रिया ने बताया है की होटल के दीवार पर एक तस्वीर लगी हुई थी।तस्वीर में कोई राक्षस अपने ही बच्चे को खाता दिख रहा है।रिया के अनुसार जब सुशान्त ने इस तस्वीर को देखा तो वे थोड़ा असहज हो गए।रिया अपने भाई शोविक के कमरे में गयी थी और जब वो वापस आयी तो सुशान्त को देख कर चौक गयी।सुशान्त हाथों में रुद्राक्ष की माला लिए कुछ मंत्र पढ़ रहे थे।रिया के अनुसार इसने सुशान्त को इस दिन से पहले कभी भी इस रूप में नही देखा था।उसने सुशान्त से इसके बारे में पूछा तो सुशान्त ने बताया की वो इस पेंटिंग के असली कैरेक्टर्स को देख पा रहे है।सुशान्त को पेंटिंग्स से जुड़ी अजीबोगरीब चीजे दिखाई देने लगी थी हालाँकि रिया ने सुशान्त से कहा की ये सिर्फ इनका भ्रम है।उस रात को रिया और शोविक,सुशान्त के साथ उसी कमरे में सो गए।सुशान्त बार-बार अजीब चीजे दिखने का दावा कर रहे थे हालांकि रिया उनको यकीन दिलाती रही की ये सिर्फ भ्रम है।
अब बात कर लेते है तस्वीर की।जिस तस्वीर का यहाँ जिक्र हो रहा है वो स्पेन के रहने वाले फ्रेंसिको गोया ने बनाया था।इसमे उन्होंने दिखाया था की एक सैटर्न नामक राक्षस अपने नवजात बच्चे को खा रहा है।इस तस्वीर को पेंटिंग्स की दुनिया में विशेष सम्मान पूर्वक देखा जाता है।रिया और सुशान्त उस रात के बाद ऑस्ट्रिया चले गए हालाँकि वहां भी सुशान्त को अच्छा नही लग रहा था इसीलिए वो इंडिया वापस आ गए।वापसी के बाद से ही सुशान्त काफी शांत रहने लगे थे।इस दौरान वो कई बार पागलो जैसी हरकत भी किया करते थे।जैसे अचानक से रोने लगना,अचानक से चीखना-चिल्लाना।पुलिस के अनुसार भी सुशान्त बाइपोलर डिसऑर्डर का इलाज करा रहे थे।रिया के अनुसार सुशान्त के कहने पर ही वो उनसे दूर रहने के लिए गई थी।दरअसल सुशान्त ने ही कहां था की अगर वो उनसे दूर रहेंगी तो इलाज के दौरान ये उनके लिए ठीक रहेगा और इसी के बाद 8 जून को रिया सुशान्त के पास से चली गयी।रिया ने ये भी कहा की इस दौरान वो खुद मानसिक रूप से परेशान हो गयी थी और उसे भी मनोचिकित्सक का सहारा लेना पड़ा।

कुल मिलाकर सुशान्त सिंह राजपूत का केस सुलझने की बजाय दिन-प्रतिदिन और भी पेचीदा होता जा रहा है।आगे जब इस केस से जुड़े अन्य लोगो से पूछताछ होगी तब और बाते निकलकर सामने आएंगी।
मिलेंगे बहुत जल्द फिर किसी दूसरे मुद्दे पर आपसे बात करते हुए।पोस्ट अच्छा लगा हो तो शेयर ज़रूर कीजिएगा।धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

College वाला लड़का!

Journey of Patliputra to Patna: History

गोरखनाथ मंदिर-नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा मठ