Aloe vera:Natural beauty Product:घृत कुमारी



                         एलोवेरा का पौधा

एलोवेरा या घृत कुमारी एक ऐसा नाम जिसका उपयोग आदि काल से सौन्दर्य प्रसाधन के रूप में होता आ रहा है।आज के समय में तो बहुत सारी ऐसी कंपनीया हमारे बीच में है जिनका करोड़ो का कारोबार एलोवेरा से ही चल रहा है।दरासल, इसका उपयोग त्वचा को स्वस्थ और युवा दिखाने के लिए किया जाता है।भारत में एलोवेरा आयुर्वेद की देन है।कहने का आशय है कि आयुर्वेद से ही हमें वो शक्ति मिली जिससे हम एलोवेरा के गुणों का पहचान कर पाये।खैर,हम बात एलोवेरा केऔषधीय गुणों की करते है।एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसको आप त्वचा पे लगाने के साथ-साथ उसका सेवन भी कर सकते है।इसका उपयोग कई प्रकार की बीमारियों के ईलाज में भी किया जाता है।

एलोवेरा की उत्पत्ति-ऐसा माना जाता है,एलोवेरा मुख्यतः उत्तरी अफ्रीका का पौधा है लेकिन समय के साथ-साथ आज यह पूरे विशव में एक समान पाया जाता है।भारत में एलोवेरा को सौन्दर्य कारोबार की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।त्वचा के साथ-साथ इसका उपयोग रक्त को साफ़ करने में भी किया जाता है।पुराने समय में इसका उपयोग घाव को जल्दी भरने में भी किया जाता है हालांकि इसका ज़्यादा सेवन हानिकारक भी हो सकता है।
भारत में पतंजलि की कई सारी सौन्दर्य सम्बन्धित उत्पाद एलोवेरा से बना होता है।पतंजलि का एलोवेरा जूस भी आता है जो बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।इसके साथ ही पतंजलि का एलोवेरा शैम्पू और एलोवेरा फेसवाश भी आता है।आप त्वचा पे लगाने के लिए एलोवेरा जेल सीधे इसके पौधे से भी निकाल सकते है।इसके लिए आपको उसके पत्तो पर से ऊपर के छालों को हटाना होगा जिसके बाद आपको इसका जेल मिल जायेगा।
एलोवेरा के पत्तो के छल्ले के अंदर उसका ज़ेल
           Next Blog coming soon
For purchase Aloe vera Patanjali product visit Menu icon seen above
              ~Thank you~
 
       

Comments

Popular posts from this blog

College वाला लड़का!

Journey of Patliputra to Patna: History

गोरखनाथ मंदिर-नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा मठ